[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की नुआ में बैठक, 12 जनवरी को झुंझुनूं में किसान महापंचायत की तैयारी तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की नुआ में बैठक, 12 जनवरी को झुंझुनूं में किसान महापंचायत की तैयारी तेज

स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की नुआ में बैठक, 12 जनवरी को झुंझुनूं में किसान महापंचायत की तैयारी तेज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति, झुंझुनूं की ग्राम नुआ में आज अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक सिकंदर मुगल की अध्यक्षता में नुआ के मेन बस स्टैंड पर संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 12 जनवरी 2026 को अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL) के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, झुंझुनूं पर प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करना रहा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान महापंचायत में बिजली विधेयक 2025 को वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तुरंत बंद करने, लगाए जा चुके स्मार्ट मीटर हटाकर सामान्य मीटर लगाने, नए व सोलर कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने, किसानों को दिन में बिना ट्रिपिंग पूर्ण वोल्टेज के साथ गुणवत्तापूर्ण थ्री-फेज बिजली देने तथा घरेलू उपभोक्ताओं को बिना शर्त 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की घोषणाओं के बावजूद जिले के कई इलाकों में कम वोल्टेज, टुकड़ों में और रात के समय बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं में भारी रोष है।

बैठक को कामरेड महीपाल पूनिया, डीवाईएफआई जिला महासचिव कामरेड योगेश कटारिया सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान साहिल खान, गोहर खान, समीर, तल्हा, फैजान, मंसूर राड़, साकिर अली, रजत, रेहान, मोहसिन खान, बंटी खान, शाहरुख अली, सोयब खान, बबलू अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संघर्ष समिति ने सभी किसानों और बिजली उपभोक्ताओं से 12 जनवरी की किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Related Articles