[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री कुआं वाले बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

श्री कुआं वाले बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव आयोजित

श्री कुआं वाले बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

मुकुंदगढ़ : भीचरी रोड स्थित श्री कुआं वाले बालाजी मंदिर में शनिवार को पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मंदिर के पुजारी रामगोपाल सैनी के सानिध्य में संपन्न हुआ। दोपहर में मंदिर परिसर में महिला भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद बाबा को गाजर का हलवा और बड़ा का भोग अर्पित कर महाआरती की गई।

महाआरती के पश्चात भक्तों को पंगत में बैठाकर प्रसादी वितरित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles