[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का काम 4 साल से अधूरा:एक साल पहले शुरू होनी थी अस्पताल सेवा, अप्रैल 2026 तक पूरा करने का दावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का काम 4 साल से अधूरा:एक साल पहले शुरू होनी थी अस्पताल सेवा, अप्रैल 2026 तक पूरा करने का दावा

झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का काम 4 साल से अधूरा:एक साल पहले शुरू होनी थी अस्पताल सेवा, अप्रैल 2026 तक पूरा करने का दावा

झुंझुनूं : झुंझुनूं की स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी जरूरत माने जा रहे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निर्माण तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। 92 करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रोजेक्ट प्रशासनिक ढिलाई और धीमी प्रगति के कारण अब 2026 तक टल गया है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को जनता की सेवा में एक साल पहले आ जाना चाहिए था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह परियोजना अब भी अधूरे ढांचे में अटकी हुई है। ईंटों और सीमेंट के बीच फंसा यह अस्पताल जिले के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का सपना पूरा नहीं कर पा रहा है।पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता सीमा मरोडिया ने बताया कि अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

2022 में हुई शुरुआत, अब 2026 का लक्ष्य

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत साल 2022 में की गई थी। उद्देश्य था कि समय पर अस्पताल बनाकर झुंझुनूं के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए जयपुर या दिल्ली नहीं जाना पड़े। हालांकि तय समय-सीमा बीते एक साल से अधिक हो चुकी है और अब विभाग अप्रैल 2026 तक निर्माण पूरा होने का दावा कर रहा है।

आरएसआरडीसी की देखरेख में चल रहा काम

राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (आरएसआरडीसी) की निगरानी में निर्माण कार्य जारी है, लेकिन प्रगति बेहद धीमी बनी हुई है। लंबे समय के बाद भी अस्पताल का बुनियादी ढांचा पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। समय पर काम पूरा नहीं होने से लागत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

अन्य चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार भी प्रभावित

अस्पताल भवन के तैयार नहीं होने से मेडिकल कॉलेज से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार भी प्रभावित हो रहा है। जिले को जिस आधुनिक चिकित्सा ढांचे की जरूरत है, वह अभी इंतजार की स्थिति में है।

मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई जारी, हॉस्पिटल अधूरा

एक ओर अस्पताल का निर्माण अधूरा है, वहीं दूसरी ओर झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है। समसपुर में संचालित कॉलेज में वर्तमान में दो बैच पढ़ रहे हैं। करीब 200 भावी डॉक्टर यहां अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रैक्टिकल प्रशिक्षण और आम जनता के इलाज के लिए जरूरी अस्पताल अब तक तैयार नहीं हो पाया है।

अप्रैल 2026 तक पूरा करने का दावा

पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता सीमा मरोडिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है और इसे अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles