[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर हनुमान मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव:भक्तों ने भजनों का लिया आनंद, प्रसाद ग्रहण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर हनुमान मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव:भक्तों ने भजनों का लिया आनंद, प्रसाद ग्रहण किया

खेतड़ी नगर हनुमान मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव:भक्तों ने भजनों का लिया आनंद, प्रसाद ग्रहण किया

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में देर शाम पौष बड़ा महोत्सव आयोजित किया गया। पंडित सुभाष चंद्र ने विधिवत पूजा-अर्चना की और खाटू श्याम बाबा को भोग लगाया। इसके बाद मंदिर में महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान आसपास के गांवों के लोगों ने भी मंदिर पहुंचकर बाबा हनुमान के समक्ष माथा टेका और मनौती मांगी। रात्रि में एक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव से पूर्व महिला मंडल की ओर से भी भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर महेश सिंघानिया, प्रहलाद अग्रवाल, घीसाराम अग्रवाल, दीपक, केपी भार्गव, विमल शर्मा, राजेश नारवाल, राजेश दौचानिया, ओमप्रकाश स्वामी, पप्पू अग्रवाल, आयुष, विजय सैनी, हिम्त बंसल, संजय कैडिया, हरिश शर्मा, केएल खत्री, चरणलाल, मनोज, सज्जन मित्तल, अभय सिंह, रघुवीर शर्मा, रामौतार, हरिश बंसल, सुनीता मित्तल, राजश्री, कमला चौधरी, सुमित्रा, शारदा, कमलेश, डोली शर्मा, रोशन, उषा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles