मकर संक्रांति से पहले चाईनीज मांझे पर DYFI का विरोध:SDM को सौंपा ज्ञापन; मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की रखी मांग
मकर संक्रांति से पहले चाईनीज मांझे पर DYFI का विरोध:SDM को सौंपा ज्ञापन; मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की रखी मांग
झुंझुनूं : मकर संक्रांति से पहले झुंझुनूं में बिक रहे चाईनीज मांझे को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) ने विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने जिला प्रशासन से इसकी बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शुक्रवार को DYFI की तहसील कमेटी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि संक्रांति के त्योहार को देखते हुए शहर और ग्रामीण इलाकों में चाईनीज मांझे की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जो आमजन के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।
पक्षियों और पर्यावरण के लिए घातक
DYFI कार्यकर्ताओं ने बताया कि चाईनीज मांझा प्लास्टिक और धातु के मिश्रण से तैयार किया जाता है, जो बेहद खतरनाक होता है। इसकी वजह से उड़ते पक्षियों के पंख कटने और उनकी मौत के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
दुपहिया वाहन चालकों के लिए जान का खतरा
संगठन ने कहा कि यह मांझा दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। पूर्व में गर्दन में मांझा फंसने से कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे हादसे फिर हो सकते हैं।
कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशासन जिम्मेदार
DYFI ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही छापेमारी कर चाईनीज मांझे की अवैध बिक्री पर रोक नहीं लगाई, तो किसी भी बड़ी घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान DYFI तहसील अध्यक्ष तोफिक खोखर, महासचिव राहुल सैनी, नितेश बिन्कुलसर सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
DYFI की प्रमुख मांगें
DYFI ने ज्ञापन में बाजारों में विशेष टीम भेजकर औचक निरीक्षण कराने, चाईनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और आमजन को इसके खतरों को लेकर जागरूक करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043637


