अरावली संरक्षण पर केंद्र सरकार के फैसले का मनसा में स्वागत
अरावली संरक्षण पर केंद्र सरकार के फैसले का मनसा में स्वागत
गुढ़ागौड़जी : मनसा में अरावली संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे पर्यावरण प्रेमियों और आंदोलनकारियों का मीन सेना अध्यक्ष सुरेश मीणा, सरपंच बाबुलाल फोजी और पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
संघर्ष समिति और अरावली बचाओ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के अरावली संरक्षण के निर्णय पर आभार व्यक्त किया और इसे जनआंदोलन की बड़ी सफलता बताया। ब्रह्मदत मीणा और महिपाल गुर्जर ने कहा कि 22 दिसंबर से आंदोलन शुरू करने का निर्णय जनसहयोग और जागरूकता के परिणामस्वरूप सकारात्मक कदम में बदला गया। फिलहाल आंदोलन को एक बार के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन सतत निगरानी जारी रहेगी।
वक्ताओं ने अरावली पर्वतमाला के जलवायु, जलस्रोत, वन और जैव विविधता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में पुजारी रविन्द्र शर्मा, शीशराम गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, मदनलाल मीणा, रणवीर गुर्जर और बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043238

