[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी के बिल के खिलाफ कांग्रेस का विरोध:विभाग ने जारी किए कनेक्शन काटने के नोटिस, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी के बिल के खिलाफ कांग्रेस का विरोध:विभाग ने जारी किए कनेक्शन काटने के नोटिस, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पानी के बिल के खिलाफ कांग्रेस का विरोध:विभाग ने जारी किए कनेक्शन काटने के नोटिस, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं : शहर में जलदाय विभाग द्वारा अचानक भेजे गए भारी-भरकम बिलों और जल कनेक्शन काटने के नोटिसों से उपजे जन-आक्रोश को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मुखर हो गई है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शहबाज फारुकी के नेतृत्व में सैकड़ों पीड़ित उपभोक्ताओं ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राहत की गुहार लगाई। शहर के लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को जलदाय विभाग द्वारा कनेक्शन काटने के नोटिस थमाए गए हैं।

पेनल्टी जोड़कर बिल भेजे

कांग्रेस प्रवक्ता शहबाज फारुकी ने बताया कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के बकाया राशि के साथ भारी पेनल्टी जोड़कर बिल भेजे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पेयजल जीवन की मूलभूत आवश्यकता है और इस तरह अचानक कनेक्शन काटने की धमकी देना मानवीय आधार पर भी गलत है।

100% छूट की मांग

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि राजस्थान सरकार हर वित्तीय वर्ष के अंत में पुराने बकाया पर लगने वाली पेनल्टी और ब्याज में 100% छूट की योजना लागू करती आई है। झुंझुनूं के उपभोक्ताओं को भी इस छूट योजना का तत्काल लाभ दिया जाए। जब तक छूट योजना स्पष्ट न हो जाए, तब तक कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। गलत बिलों की जांच कर उन्हें दुरुस्त किया जाए।

कलेक्टर ने दिए निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सकारात्मक पहल की है। उन्होंने मौके पर ही जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जाए। इस मौके पर इमरान, मंसूर, रियाज ठेकेदार, शाहिद सिद्दीकी, सज्जाद मोयल सहित बड़ी संख्या में पीड़ित उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin