[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’

चूरू विधायक हरलाल सहारण व जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, निकाली साइकिल रैली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार “रन फॉर विकसित राजस्थान” का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल से चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, पंकज गुप्ता, बसंत शर्मा सहित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। रन मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल से शुरू होकर भरतीया अस्पताल, चंदनमल बहड़ सर्किल से होते हुए जिला स्टेडियम तक निकाली गई। इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल, दौड़ जैसी शारीरिक गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं। हम अपनी जीवनचर्या में नियमित रूप से इन गतिविधियों को शामिल करें।

इस दौरान डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, सीडीईओ संतोष महर्षि, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ सुनील मेहरा, कोतवाल सुखराम चोटिया, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत, सीपी शर्मा, डीईओ प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, शिशुपाल बुडानिया, सूर्यकांत चोटिया, विनय सोनी, सुनील ढाका, राजेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी, होमगार्ड, विद्यार्थी व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। निकाली साइकिल रैली इसी मौके पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार ‘साइकिल पर संडे’ कार्यक्रम के एक वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी आयोजन के तहत साइकिल रैली निकाली गई। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साइकिल रैली जिला मुख्यालय पर मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल से शुरू होकर जिला स्टेडियम तक निकाली गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin