[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में शाकंभरी महोत्सव की तैयारियां:महिलाएं चुनरी पदयात्रा के लिए बूटियां लगाने में जुटीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में शाकंभरी महोत्सव की तैयारियां:महिलाएं चुनरी पदयात्रा के लिए बूटियां लगाने में जुटीं

उदयपुरवाटी में शाकंभरी महोत्सव की तैयारियां:महिलाएं चुनरी पदयात्रा के लिए बूटियां लगाने में जुटीं

उदयपुरवाटी : मां शाकंभरी प्राकट्य महोत्सव के लिए उदयपुरवाटी शहर में चुनरियों को सजाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों और घरों में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए पदयात्रा के लिए चुनरियों पर बूटियां लगा रही हैं। धार्मिक और सामाजिक संस्था शाकंभरी कुटुंब के तत्वावधान में इस बार मां शाकंभरी का प्राकट्य महोत्सव 3 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक चुनरी पदयात्रा भी निकाली जाएगी, जिसके लिए ये विशेष चुनरियां तैयार की जा रही हैं।

शनिवार को शहर के प्राचीन केशवराय जी मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी राजेंद्र पाराशर और कृष्ण कुमार पाराशर ने भगवान को भोग लगाकर महिलाओं को प्रसाद वितरित किया। यहां सरोज शर्मा और किरण दाधीच के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए माता की चुनरियों पर बूटियां लगाईं। इस कार्य में नीरू, ज्योति, अलका देवी, गुड्डी देवी, ओम कंवर, संतोष देवी और गंगा देवी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

इसी क्रम में, शहर के वार्ड 9 स्थित कुवा बाइहाला पर भी मां शाकंभरी की पूजा अर्चना की गई। बीरबल सैनी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में गीता देवी, सुलोचना देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, कंचन सैनी, आशा देवी, संतोष सैन, कौशल्या देवी, प्रियंका और बेबी सहित अन्य महिलाओं ने चुनरियों को सजाया।

Related Articles