[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुरैशी महासभा संस्थान की झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी घोषित:मोहम्मद अली खोखर बने जिलाध्यक्ष , इमरान बड़गुजर को प्रवक्ता बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुरैशी महासभा संस्थान की झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी घोषित:मोहम्मद अली खोखर बने जिलाध्यक्ष , इमरान बड़गुजर को प्रवक्ता बनाया

कुरैशी महासभा संस्थान की झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी घोषित:मोहम्मद अली खोखर बने जिलाध्यक्ष , इमरान बड़गुजर को प्रवक्ता बनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल 

झुंझुनूं : कुरैशी समाज को संगठित करने और सामाजिक व शैक्षणिक स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘कुरैशी महासभा संस्थान’ की झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं चूरू के पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंड्रेलिया के निर्देशानुसार इस नई टीम की घोषणा की गई है।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में जिले के सभी क्षेत्रों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, जो समाज में सुधार और विकास के कार्यों को गति देंगे। संस्थान ने मोहम्मद अली खोखर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं इमरान बड़गुजर को प्रवक्ता बनाया गया है।

कार्यकारिणी को मार्गदर्शन देने के लिए वरिष्ठ संरक्षकों का भी चयन किया गया है। जिनमें हाजी अनवर खोखर,शरीफ सय्यद उर्फ शिफा, हाजी अनवर बड़गुजर,हाजी मजीद दानका, सलीम जिंद्रान (नवलगढ़) को नियुक्त किया गया हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर ने बताया कि यह टीम जिले के हर कस्बे और गांव में समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी।

उपाध्यक्ष: इकबाल हुसैन खत्री (मंडावा), तौफीक सैय्यद (काजीवाड़ा), युनुस खिरोड़िया (पूर्व पार्षद, नवलगढ़), मेहमूद सैय्यद (पार्षद), नदीम कुरैशी (बिसाऊ), अब्दुल रहमान सैय्यद और मोहम्मद सज्जाद (मंड्रेला)।

महासचिव: रफीक खोखर गाउस्कर, शौकत कुरैशी (पार्षद, उदयपुरवाटी), दाऊद कुरैशी (चिड़ावा), दाऊद अली कुरैशी (मलसीसर), मोहम्मद जाकिर झांजोत (चिड़ावा), जब्बार फुलका (पार्षद, झुंझुनूं) और अब्दुल कादिर जिलानी (मंडावा)।

वित्त एवं प्रबंधन टीम:

कोषाध्यक्ष: अब्दुल जब्बार फौजी (काजीवाड़ा)

सह कोषाध्यक्ष: मोहम्मद फारूक कुरैशी (मंडावा)

सचिव: मोहम्मद बिलाल बडगुजर (झुंझुनूं)

सहसचिव: इरफान कबाड़ी, तौफीक सैय्यद (पार्षद), अनवर सैय्यद, जुबैर सैय्यद (पार्षद), यूसुफ खोखर और नईमुद्दीन कुरैशी।

संपर्क एवं संचार टीम

ज्वाइंट सचिव: हनीफ सैयद (पूर्व पार्षद), अयुब कबाड़ी (पूर्व पार्षद), शोएब गौरी (मंड्रेला) और साजीद (पार्षद)।

प्रवक्ता: इमरान बडगुजर, सादिक सैय्यद और मोहम्मद शब्बीर उर्फ बाबु।

मीडिया प्रभारी: फयूम कुरैशी।

सोशल मीडिया प्रभारी: शाहीन कुरैशी और सैय्यद जिब्रान।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89