फतेहपुर के 7 गांवों में पहुंची जनसंवाद-जनसमाधान यात्रा:रात में शहर के वार्डों में हुए कार्यक्रम, लोगों की समस्याएं सुनीं
फतेहपुर के 7 गांवों में पहुंची जनसंवाद-जनसमाधान यात्रा:रात में शहर के वार्डों में हुए कार्यक्रम, लोगों की समस्याएं सुनीं
फतेहपुर : जनसंवाद–जनसमाधान यात्रा गुरुवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहर के वार्डों तक पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करना और आमजन की समस्याओं का समाधान करना है।
दिन के समय ये यात्रा मांडेला बड़ा, मांडेला छोटा, ढ़ाणी चतरदास, बिकमसरा, कारंगा छोटा, मरडाटू बड़ी और मरडाटू छोटी गांवों में आयोजित की गई। रात्रि में फतेहपुर शहर के वार्ड संख्या 20, 21, 22, 24, 35, 36, 37, 45, 46, 47, 53, 54 और 55 में कार्यक्रम हुए।

इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, बुजुर्गों और महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजपा नेता महेश शर्मा, भाजपा जिला मंत्री राम अवतार रुठला और मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी सहित अन्य भाजपा नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

ये यात्रा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जनहितकारी निर्णयों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए निकाली जा रही है। इन निर्णयों में रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति का दर्जा दिया जाना, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 नई ग्राम पंचायतों का गठन और लगभग 128 करोड़ रुपए के विकास कार्य शामिल हैं।
यात्रा के दौरान आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कई मुद्दों पर मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969347


