[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया व्यावसायिक शिक्षा वाले पीएमश्री राउमावि व राउमावि के प्रधानाचार्यों के प्रशिक्षण सत्र का पर्यवेक्षण, विविध गतिविधियों पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया व्यावसायिक शिक्षा वाले पीएमश्री राउमावि व राउमावि के प्रधानाचार्यों के प्रशिक्षण सत्र का पर्यवेक्षण, विविध गतिविधियों पर की चर्चा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया व्यावसायिक शिक्षा वाले पीएमश्री राउमावि व राउमावि के प्रधानाचार्यों के प्रशिक्षण सत्र का पर्यवेक्षण, विविध गतिविधियों पर की चर्चा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू‌ : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री राजकीय बागला उमावि में चल रहे व्यावसायिक शिक्षा वाले पीएमश्री राउमावि व राउमावि के प्रधानाचार्यों के प्रशिक्षण सत्र का पर्यवेक्षण कर विविध गतिविधियों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण मिल सके। विद्यार्थियों को इनोवेशन के लिए प्रेरित करें और उन्हें तकनीकी रूप से सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों व व्यावसायिक शिक्षा वाले विद्यालयों में नामांकन बढ़ाएं तथा गुणात्मक दृष्टि से बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर फोकस करें। जिला कलक्टर सुराणा ने प्रशिक्षण सत्र में विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यावसायिक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थियों के कौशल विकास तथा नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र सहभागिता, डिजिटल संसाधनों के उपयोग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। प्रशिक्षण में जिले के 16 पीएमश्री राउमावि तथा 92 राउमावि के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस दौरान सीडीईओ संतोष महर्षि, एडीपीसी सरिता आत्रेय, मुकुल भाटी, मनोज सोलंकी, सुरेन्द्र महला, बबीता सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77