[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापार घाटे में बढ़ोतरी और चीन के साथ असंतुलन सरकार की नीतिगत विफलता : सांसद ओला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

व्यापार घाटे में बढ़ोतरी और चीन के साथ असंतुलन सरकार की नीतिगत विफलता : सांसद ओला

व्यापार घाटे में बढ़ोतरी और चीन के साथ असंतुलन सरकार की नीतिगत विफलता : सांसद ओला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से देश में बढ़ते व्यापार घाटे और चीन के साथ गहराते व्यापार असंतुलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के लिखित उत्तर से साफ है कि पिछले पांच वर्षों में चीन के साथ भारत का निर्यात लगभग आधा हो गया, जबकि आयात लगभग दोगुना हो चुका है, जो केंद्र सरकार की आर्थिक और व्यापार नीतियों की गंभीर विफलता दर्शाता है।

सांसद ओला ने कहा कि सरकार एक ओर आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में आयात लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2024-25 में चीन से आयात 113.45 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि निर्यात मात्र 14.25 बिलियन डॉलर रहा।

उन्होंने कहा कि बढ़ती आयात निर्भरता से घरेलू उद्योगों, MSME सेक्टर और रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। सरकार व्यापार घाटे को सामान्य बताकर जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि यह देश की आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। सांसद ओला ने मांग की कि घरेलू उद्योगों को वास्तविक संरक्षण देकर आयात-आधारित मॉडल की समीक्षा की जाए और निर्यात व रोजगार केंद्रित नीति लागू की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker