[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 19 दिसंबर को 500 कंबलों का वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 19 दिसंबर को 500 कंबलों का वितरण

तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 19 दिसंबर को 500 कंबलों का वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सेठ धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट के तत्वाधान में ‘कोई ठिठुरे नहीं’ अभियान के तहत 19 दिसंबर को राणी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 500 कंबलों का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुंबई प्रवासी उमा तुलस्यान एवं शशिकांत परमानंद तुलस्यान के सौजन्य से प्रातः 10.30 बजे आयोजित होगा।

कंबल वितरण के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंदों को पहले ही कूपन वितरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी उमेश जालान, अग्रवाल समाज अध्यक्ष गणेश हलवाई चिड़ावावाला एवं मंत्री अजीत राणासरिया अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

ट्रस्ट द्वारा पिछले छह वर्षों से प्रवासी एवं स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से हजारों कंबल वितरित किए जा चुके हैं। इस वर्ष अभियान के तहत 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक कुल 5 हजार कंबलों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जो झुंझुनूं सहित आसपास के इलाकों, कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों और जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे।

Related Articles