[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रशासन व वन विभाग ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रशासन व वन विभाग ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

जिला प्रशासन व वन विभाग ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरुवार को जिला प्रशासन, वन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शहीद कर्नल जे.पी. जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स शामिल हुए। यह रैली अस्पताल रोड, बस स्टैंड, नगर परिषद और कलेक्ट्रेट सर्कल होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने पॉलिथीन का बहिष्कार कर कपड़े के बैग अपनाने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील ने पॉलिथीन मुक्त विद्यालय परिसर बनाने पर जोर दिया। जिला वन अधिकारी गुलजारीलाल जाट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा नगर परिषद की ओर से कपड़े के बैग वितरित किए गए।

Related Articles