रानोली में डिलीवरी बॉय बनकर 3.50 लाख की चोरी:घर में अकेली महिला की बालियां और चैन छीनी, घर में घुसकर नकदी-जेवर ले गया; जांच में जुटी पुलिस
रानोली में डिलीवरी बॉय बनकर 3.50 लाख की चोरी:घर में अकेली महिला की बालियां और चैन छीनी, घर में घुसकर नकदी-जेवर ले गया; जांच में जुटी पुलिस
रानोली : रानोली कस्बे के स्टेशन रोड स्थित कटारिया की गली में 11 दिसंबर को हुई चोरी की वारदात को सात दिन बीत चुके हैं। पार्सल डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे एक शातिर चोर ने नकदी और कीमती जेवरात चुरा लिए। पुलिस अब तक आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
पीड़ित लक्की जैन ने बताया कि घटना के समय उनकी मां रेखा जैन घर पर अकेली थीं। आरोपी ने खुद को डिलीवरी बॉय बताकर घर की घंटी बजाई। भरोसा जीतने के बाद वह घर के अंदर घुस गया। मौका पाकर उसने रेखा जैन के कानों से सोने की बालियां तोड़ लीं और गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ बांध दिए और घर में रखी नकदी व जेवरात समेट लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हेलमेट पहनकर बाइक से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की गतिविधियां कैद हुई हैं, लेकिन हेलमेट पहनने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की है, लेकिन सात दिन बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए सामान में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये नकद, 14 जोड़ी चांदी की पायल, 8 जोड़ी बिछिया, चांदी के सिक्के, दो सोने के मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, कानों के जेवर, 2-3 सोने की अंगूठियां, घर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, सेंट्रल बैंक के लॉकर की चाबी और चेकबुक शामिल हैं। चोरी हुए सामान का कुल मूल्य 15 से 20 लाख रुपये बताया जा रहा है।
इस मामले की जांच में कई थानों की पुलिस जुटी हुई है। क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साइबर क्राइम टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। रानोली थानाधिकारी रामलाल ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034582

