सरदार शहर पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी पकड़ा:चोरी का मामला था दर्ज, पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया
सरदार शहर पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी पकड़ा:चोरी का मामला था दर्ज, पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने चोरी के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया- अपराधों की रोकथाम और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस उप अधीक्षक सरदार शहर कुलदीप वालिया आरपीएस के सुपरविजन और थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
टीम में शामिल कॉन्स्टेबल संजय कुमार और मंगल सिंह ने अथक प्रयास करते हुए आरोपी नैणा भाट उर्फ नानूराम पुत्र राणाराम, निवासी आसासर, थाना सरदारशहर को सवाई फांटा क्षेत्र से दबोचा। आरोपी भाट जाति का है।
पुलिस के अनुसार, यह आरोपी पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था। उसे लगातार पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1966427


