[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SRM प्रॉडक्शन ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्वेटर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

SRM प्रॉडक्शन ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्वेटर

SRM प्रॉडक्शन ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्वेटर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : शोयब अली खान

फतेहपुर : सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए SRM Products Pvt. Ltd. ने फतेहपुर शेखावाटी क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कंपनी के निदेशक सुमित मोदी के निर्देशन में कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ठंड से राहत देने हेतु स्वेटर (जैकेट) वितरित किए गए।

इस सेवा अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदनसरी, स्वरूपसर, छोटा गोडीया, अठवास, असास सहित आसपास के गांवों के बच्चों को लाभान्वित किया गया। कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना की। निदेशक सुमित मोदी ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य कुल 1000 स्वेटर वितरित करना है। इस सेवा कार्य में शिक्षकों, ग्रामीणों और कंपनी के सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने SRM Products Pvt. Ltd. की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles