[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में आरोग्य शिविर: स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयों का वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में आरोग्य शिविर: स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयों का वितरण

निराधनूं में आरोग्य शिविर: स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयों का वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

मलसीसर : निराधनूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया। शिविर प्रभारी डॉ. रामस्वरूप मीणा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिविर में रोगियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, उन्हें परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

शिविर में विभिन्न रोगों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस मौके पर एएनएम यशोदा, प्रियंका, लैब टेक्नीशियन विजेन्द्र सिंह, नर्सिंग ऑफिसर गरिमा, फार्मेसी रचना मीणा, डीईओ बृजराज सिंह शेखावत, आशा सुनिता, ममता और जुगलाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे और शिविर की सफल कार्यवाही में सहयोग दिया। आरोग्य शिविर में ग्रामीण जनता ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और स्वास्थ्य जांच तथा दवाइयों के लाभ उठाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin