नौकरों से चोरी का माल खरीदने वाले 2 आरोपियों गिरफ्तार:13 लाख जेवर बरामद; मकान मालिक के 40 लाख के गहने हुए थे चोरी
नौकरों से चोरी का माल खरीदने वाले 2 आरोपियों गिरफ्तार:13 लाख जेवर बरामद; मकान मालिक के 40 लाख के गहने हुए थे चोरी
सूरजगढ़ : झुंझुनू में चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार। सूरजगढ़ थाना पुलिस ने इनके पास से करीब 13 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह चोरी घर में काम करने वाले नौकरों द्वारा की गई थी, जिसमें करीब 40 लाख के जेवर गायब हुए थे।
नौकरों ने फर्श में दबे जेवर उड़ाए
यह मामला 19 अक्टूबर 2025 को सामने आया था। वार्ड नंबर 5, सूरजगढ़ निवासी संदीप महाजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 अक्टूबर की शाम जब वे पूजा के लिए अपने घर के कमरे में फर्श के नीचे दबाकर रखे सोने-चांदी के आभूषण निकालने गए, तो वहां कुछ भी नहीं मिला।
जांच करने पर सामने आया कि घर में काम करने वाले दो नौकर, कृष्ण कुमार और सियाराम शर्मा ने मिलकर यह चोरी की है। परिवादी के अनुसार, चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब 40 लाख रुपए थी।
विशेष टीम बनाकर शुरू की गई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजगढ़ थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, जबकि दूसरे आरोपी सियाराम के पास से 10 लाख रुपए नकद बरामद हुए थे।
चोरी का माल खरीदने वाले भी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी किए गए जेवरातों का कुछ हिस्सा बाजार में बेच दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश सोनी (53), निवासी नवलगढ़ और सूरज (35), निवासी सीकर शामिल हैं।
13 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके पास से करीब 13 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि चोरी का और कितना माल कहां-कहां बेचा गया और इसमें कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे भी और बरामदगी होने की संभावना जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035976
