[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खबर का असर : जनमानस शेखावाटी की खबर का बड़ा असर, राजोता स्कूल के बाहर जर्जर बिजली पोल बदले, छात्रों की सुरक्षा हुई सुनिश्चित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खबर का असर : जनमानस शेखावाटी की खबर का बड़ा असर, राजोता स्कूल के बाहर जर्जर बिजली पोल बदले, छात्रों की सुरक्षा हुई सुनिश्चित

खबर का असर : जनमानस शेखावाटी की खबर का बड़ा असर, राजोता स्कूल के बाहर जर्जर बिजली पोल बदले, छात्रों की सुरक्षा हुई सुनिश्चित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राजोता के मुख्य द्वार के पास लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़े बिजली पोलों को लेकर जनमानस शेखावाटी समाचार पत्र ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

शनिवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के मुख्य प्रवेश मार्ग पर लगे दोनों जर्जर पोलों को हटाया और उनके स्थान पर नए बिजली पोल लगाए। इसके साथ ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करते हुए सुचारू कर दिया गया, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्रों, शिक्षकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. कल्पना कुमारी ने बताया कि स्कूल के मुख्य प्रवेश रास्ते पर लगे दोनों पोल कई महीनों से खराब स्थिति में थे और उनकी जड़ें कमजोर हो चुकी थीं। इस कारण स्टाफ और छात्र-छात्राएं हमेशा इस आशंका में रहते थे कि कहीं ये पोल अचानक गिर न जाएं। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से लगभग एक माह पूर्व विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।

प्रिंसिपल ने बताया कि जनमानस शेखावाटी में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग की ओर से त्वरित कदम उठाए गए, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। समय पर पोल बदले जाने पर उन्होंने विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया।जर्जर पोल हटने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने संतोष जताया। अभिभावकों का कहना है कि अब बच्चों को स्कूल भेजते समय उनकी चिंता काफी हद तक कम हो गई है। वहीं बिजली विभाग के सहायक अभियंता बृजपाल ने बताया कि राजोता स्कूल के पास लगे जर्जर पोलों को हटाकर नए पोल स्थापित कर दिए गए हैं और क्षेत्र में विद्युत सप्लाई अब पूरी तरह सुचारू है।

Related Articles