[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कॉलेज जाने के लिए निकली युवती लापता:2 दिन बाद भी नहीं लौटी घर, 18 साल लड़की भी स्कूल जाने की कहकर लापता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कॉलेज जाने के लिए निकली युवती लापता:2 दिन बाद भी नहीं लौटी घर, 18 साल लड़की भी स्कूल जाने की कहकर लापता

सीकर में कॉलेज जाने के लिए निकली युवती लापता:2 दिन बाद भी नहीं लौटी घर, 18 साल लड़की भी स्कूल जाने की कहकर लापता

सीकर : सीकर में एक युवती और एक 18 साल की लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। 18 साल की युवती फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली। वहीं 19 साल की युवती कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

19 साल की युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 19 साल की बहन 10 दिसंबर की सुबह 11 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता ही नहीं चल सका। युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

वहीं दूसरे मामले में 18 साल की युवती की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 18 साल की बेटी 11 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल में फॉर्म भरने जाने की बात कहकर निकली थी। जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिवार ने स्कूल में पता किया तो युवती वहां पर भी नहीं आई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62