सरदारशहर में RLP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बिजली संकट को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कम वॉल्टेज और बिजली कटौती का विरोध
सरदारशहर में RLP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बिजली संकट को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कम वॉल्टेज और बिजली कटौती का विरोध
सरदारशहर : सरदारशहर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र में लगातार बिजली संकट को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग पर समस्याओं के समाधान में विफल रहने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। ज्ञापन के माध्यम से RLP कार्यकर्ताओं ने सरकार के ‘गांव चलो अभियान’ के उद्देश्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान का दावा किया गया था, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसानों को निर्धारित 6 घंटे की बजाय पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जो बिजली दी जा रही है, वह भी अत्यंत कम वोल्टेज में है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता रूपचंद सारण, धीरेंद्र सैनी, शंकर लाल कड़वासरा और सांवरमल जाखड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035888
