लक्ष्मणगढ़ में एलईडी मोबाइल वैन अभियान:12 दिसंबर से गांव गांव में सरकारी योजनाओं का होगा प्रचार, सरकार के दो साल होने पर आयोजन
लक्ष्मणगढ़ में एलईडी मोबाइल वैन अभियान:12 दिसंबर से गांव गांव में सरकारी योजनाओं का होगा प्रचार, सरकार के दो साल होने पर आयोजन
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एक विशेष जन जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। एलईडी मोबाइल वैन आधारित यह अभियान 12 से 26 दिसंबर तक 15 दिन के लिए चलेगा।
उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने बताया कि यह अभियान राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित हो रहा है। एलईडी मोबाइल वैन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के अंतिम दिन 26 दिसंबर को कार्यक्रम लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सालासर बस स्टैंड, तोदी कॉलेज के सामने, नरोदड़ा, मुरली मनोहर मंदिर तथा मावलियों की ढाणी मानासी में आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और नगरवासियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048943


