सुजानगढ़ के दुलिया में दो मंजिला बिल्डिंग बनेगी:साढ़े चार करोड़ की लागत से होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास
सुजानगढ़ के दुलिया में दो मंजिला बिल्डिंग बनेगी:साढ़े चार करोड़ की लागत से होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुलिया के साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाली दो मंजिला नई बिल्डिंग का शुक्रवार को शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज मेघवाल के साथ पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, निवर्तमान प्रधान संतोष मेघवाल, निवर्तमान प्रधान मनभरी मेघवाल, सभापति नीलोफर गौरी, नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पंडित विजय शंकर मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिक्षक पुष्पेंन्द्र भाटी ने पूजा अर्चना की।
इस दौरान उप सभापति अमित मारोठिया, पार्षद इदरीश गौरी, मनोज पारीक, दीनदयाल पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा, पंकज घासोलिया, धन्नी देवी मेघवाल, इकबाल खान, मो सफी खान, कमल दाधीच, सीबीईओ सुनीता पूनिया, एसीबीईओ मंजू पंवार, प्रधानाचार्य प्रमिला, शीशपाल सिंह मंच पर मौजूद रहे।
सड़क और नाली निर्माण की मांग
इस दौरान ओमप्रकाश तूनवाल, गोपाल प्रजापत, गोपाल लाटा, झुझार मल प्रजापत, बालचंद प्रजापत, हरि गोदारा, पुष्पेंन्द्र भाटी, सालगा राम, चतर सिंह, रामगोपाल शर्मा, कमला, प्रकाश, ज्योति ने पुष्प हार एवं साफा पहना कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य प्रमिला ने स्वागत भाषण से धन्यवाद ज्ञापित किया। राजकुमार चोटिया ने नगरपरिषद से गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाने तथा विधायक मनोज मेघवाल से स्कूल की गली में सड़क एवं नालियों का निर्माण करवाने की मांग की।
ये रहे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम में आरपी कुमार भारती, राजकुमार, मंजू महावर, अब्दुल लतीफ, लीला, राकेश शर्मा, जाकिर हुसैन, अमित, नूर मोहम्मद खान, बाबू खान नेताजी, सलीम मास्टर, गोपाल लाटा, रामेश्वर खीचड़, विद्याधर मेघवाल, विमला प्रजापत, विमला चोटिया, तारामणि चोटिया, प्रियंका प्रजापत, मंजू प्रजापत, संतोष स्वामी, संतोष प्रजापत, लक्ष्मी प्रजापत, कमला प्रजापत, ममता प्रजापत सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्म सिंह मीणा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


