सादुलपुर में अन्नदान कार्यक्रम, 101 परिवारों को राशन वितरित:बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता-बेंगलुरु ने किया आयोजन
सादुलपुर में अन्नदान कार्यक्रम, 101 परिवारों को राशन वितरित:बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता-बेंगलुरु ने किया आयोजन
सादुलपुर : सादुलपुर में श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता-बेंगलुरु की ओर से अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 101 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई।
दिसंबर माह के इस अन्नदान कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुमित्रा पूनियां के साथ खड़क सिंह पूनियां, विजेंद्र राहड़, भानु प्रताप पूनियां, सरोज जैन, लोकेश गोयल और प्रमिला राजपूत ने भी भागीदारी निभाई।
सुमित्रा पूनियां ने इस अवसर पर कहा कि वक्त की मार से पीड़ित लोगों की मदद करना उच्च मानवता और बहुत बड़ा धर्म है। उन्होंने बेंगलुरु प्रवासी मुरारी लाल सरावगी के निष्काम पुण्यदायी कार्य की सराहना की। पूनियां ने यह भी कहा कि हमें एक-दूसरे के लिए यथासंभव सहयोग के लिए तत्पर रहना चाहिए।
खड़क सिंह पूनियां ने ऐसे कार्यों को प्रेरक और सर्वजनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे कार्यों के संचालन में समय और श्रम देते हैं, वे भी सम्माननीय होते हैं। ट्रस्ट प्रतिनिधि श्याम जैन ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट संचालक मुरारी लाल सरावगी को इसी साल राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से भी नवाजा गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033561


