पिलानी के ITBP जवान की तिरंगा यात्रा निकली:पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि, बीमारी के कारण हुआ था निधन
पिलानी के ITBP जवान की तिरंगा यात्रा निकली:पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि, बीमारी के कारण हुआ था निधन
पिलानी : झुंझुनूं के पिलानी के आईटीबीपी के जवान अनिल चाहर का मंगलवार को निधन हो गया। जवान की पार्थिव देह आज उनके पैतृक गांव नरहड़ लाई गई। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जवान अनिल चाहर की पार्थिव देह सड़क मार्ग से जालंधर से सेना के विशेष वाहन द्वारा पिलानी लाई गई। पिलानी से नरहड़ तक डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोग बाइक-ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा पर लोगों ने की पुष्पवर्षा
तिरंगा यात्रा के देवरोड़ पहुंचने पर ग्राम पंचायत की ओर से अनूप नेहरा और महात्मा गांधी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने स्पोर्ट्स कोच जयसिंह धनखड़ के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नरहड़ दरगाह इंतजामिया कमेटी और खादिम द्वारा भी पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई।
जवान अनिल चाहर जिस राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़े थे, उसके विद्यार्थियों ने भी व्याख्याता अभिषेक कटेवा के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में, सड़क मार्ग से जवान अनिल चाहर की पार्थिव देह खेड़ला रोड स्थित उनके घर लाई गई। यहां उनके पिता बनवारी लाल और परिवार के अन्य सदस्य भावुक हो गए।

9 दिसंबर को बिगड़ी तबीयत
बता दें… जवान अनिल चाहर (35) आईटीबीपी की 30वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे। जवान अनिल चाहर 1 माह पूर्व ही छुट्टी लेकर गांव आए थे। उस वक्त वे सभी रिश्तेदारों, दोस्तों से मिल कर गए थे।
2 दिसम्बर को जॉन्डिस (पीलिया) की वजह से उनको जालंधर के ही एमएचएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां 9 दिसम्बर को शाम 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान के पांच बहनें और चार भाई हैं।
जवान के अन्तिम संस्कार में विधायक पितराम सिंह काला, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पूर्व एडिशनल एसपी जयचंद शिवरान, रोहिताश्व रणवा, सत्यपाल धनखड़ बनगोठड़ी, सूबेदार अमिलाल धायल, सुमेर रणवा, कैप्टन अतर सिंह काजला, रिसलदार जयकरण डांगी जिला सैनिक बोर्ड समेत अन्य शामिल हुए।
जवान की अंतिम यात्रा के PHOTOS…







देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966210


