चिड़ावा वंशिका ने बनाया 12वां विश्व रिकॉर्ड:एक हाथ से गणित के सवाल किए, दूसरे से पहाड़ा लिखा; मिनटों में हल
चिड़ावा वंशिका ने बनाया 12वां विश्व रिकॉर्ड:एक हाथ से गणित के सवाल किए, दूसरे से पहाड़ा लिखा; मिनटों में हल
चिड़ावा : चिड़ावा निवासी वंशिका शर्मा ने अपना 12वां विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वंशिका ने एक साथ अपने दोनों हाथों से लिखकर यह रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने वंशिका को इस नए रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा।
दोनों हाथों से गणित के सवाल किए
वंशिका ने इस रिकॉर्ड को एक मिनट से भी कम समय में हासिल किया। उन्होंने एक हाथ से तीन अंकों की टेबल लिखी, जबकि दूसरे हाथ से जोड़, घटाव, गुणा, भाग, वर्ग और बोड मास के प्रश्नों को हल किया।
वंशिका के नाम 12 वर्ल्ड रिकाॅर्ड
मनोज गायत्री शर्मा की बेटी वंशिका ने इससे पहले भी कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनका पहला रिकॉर्ड 2018 में बना था, जब उन्होंने 11 अंकों की टेबल 39 सेकेंड में लिखी थी। उसी वर्ष, उन्होंने 280 अंकों की टेबल लिखकर दूसरा और विश्व की सबसे बड़ी गुणा करके तीसरा रिकॉर्ड बनाया।
2019 में, वंशिका ने अपना चौथा रिकॉर्ड 13 अंकों की टेबल 47 सेकेंड में लिखकर स्थापित किया। उन्होंने इसी वर्ष अपना पांचवां रिकॉर्ड तीन-तीन अंकों की दो अलग-अलग टेबल दोनों हाथों से एक साथ एक मिनट से कम समय में लिखकर बनाया। उनका छठा विश्व रिकॉर्ड भी 2019 में ही आया, जिसमें उन्होंने दो अलग-अलग अंकों की टेबल दोनों हाथों से एक साथ एक मिनट से कम समय में लिखी।
वंशिका ने 2020 में अपना सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड 9 अंकों की टेबल बिना देखे 30 सेकेंड में बोलकर बनाया। 2021 में, उन्होंने आठवां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा दिए गए प्रश्नों को एक मिनट से कम समय में हल किया।
उनका नौवां विश्व रिकॉर्ड 2022 में दर्ज हुआ, जब उन्होंने 10 अंकों के पहाड़े को बिना देखे 47 सेकेंड में उल्टा और सीधा बोला। दिसंबर 2023 में, वंशिका ने अपना दसवां रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने बाएं हाथ से गुणा और दाएं हाथ से भाग के अनेक प्रश्नों को 58 सेकेंड में एक साथ लिखा।
वंशिका का 11वां विश्व रिकॉर्ड दोनों हाथों से अलग-अलग जोड़, घटाव, गुणा और भाग के प्रश्नों को एक साथ हल करके बनाया गया था। यह सभी रिकॉर्ड उनकी निरंतर मेहनत और अद्वितीय प्रतिभा का प्रमाण हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1966611


