रानौली पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपी पकड़े:युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट के मामले में कार्रवाई
रानौली पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपी पकड़े:युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट के मामले में कार्रवाई
रानौली : रानोली थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रानौली थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
पीड़ित रणजीत सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 5 दिसंबर की रात करीब 11 बजे तीन युवक उसे जबरन उठाकर ले गए। आरोपियों ने उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा और बेहोश कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने रणजीत सिंह का मोबाइल भी छीन लिया।
होश आने पर रणजीत सिंह ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 6 दिसंबर को वह रानोली थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अपहरण, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाधिकारी रामलाल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राकेश बिजारनियां, सुभाष बिजारनियां और प्रमोद कुमार खोखर शामिल हैं।
पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि यदि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2047952


