भैरूजी मोड़ शौचालय में गंदगी, सफाई का अभाव:श्रद्धालुओं, यात्रियों को परेशानी, नगर पालिका नहीं सुन रही शिकायत
भैरूजी मोड़ शौचालय में गंदगी, सफाई का अभाव:श्रद्धालुओं, यात्रियों को परेशानी, नगर पालिका नहीं सुन रही शिकायत
रींगस : भैंरूजी मोड़, रींगस पर स्थित सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली से श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय दुकानदार लंबे समय से परेशान हैं। बालाजी मंदिर के सामने लगभग दस वर्ष पहले बनाए गए ये शौचालय आज गंदगी, बदबू और अव्यवस्था का प्रतीक बन चुके हैं। साफ-सफाई के अभाव में यहां मक्खी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे आसपास का वातावरण अस्वस्थ हो चला है।
इन शौचालयों का निर्माण श्रद्धालुओं, यात्रियों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कराया गया था। यह स्थान हरिद्वार, जयपुर, सीकर, खाटूश्यामजी, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना और खंडेला जैसे प्रमुख मार्गों पर जाने वाले यात्रियों के लिए एक अहम पड़ाव माना जाता है। मंदिर के सामने मौजूद ये शौचालय यात्रियों के लिए राहत बनने थे, लेकिन समय के साथ देखरेख के अभाव में बदहाली का शिकार हो गए।
पानी और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप
निर्माण के बाद से ही यहां नियमित पानी आपूर्ति और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई। वर्तमान में स्थिति यह है कि शौचालय पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। चारों ओर फैली गंदगी और तेज बदबू के कारण न केवल इनका उपयोग कठिन हो गया है, बल्कि इनके पास से गुजरना भी मुश्किल बन गया है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पुजारियों को शौच के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता है।
शिकायतें हुईं, समाधान अब तक नहीं
स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक हालात में सुधार नहीं दिखा। जयपुर जा रहे यात्री अजय शर्मा ने बताया कि भैंरूजी मोड़ से रोज हजारों यात्री और श्रद्धालु गुजरते हैं, बावजूद इसके मुख्य स्टैंड और मंदिर के आसपास गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। उन्होंने कम से कम मंदिर के सामने से नियमित सफाई कराने की मांग उठाई है। प्रशासनिक अनदेखी से आमजन में नाराजगी साफ नजर आ रही है।
नगर पालिका से मिली जानकारी
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार कुमावत ने बताया कि मंदिर के सामने बने शौचालय अब पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं। डीएलबी से दो नए शौचालय स्वीकृत हुए हैं। इनमें से एक शौचालय खाटूश्यामजी मोड़ पर निर्माणाधीन है, जबकि दूसरा भैंरूजी मोड़ पर पुराने शौचालयों को तोड़कर बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार तक इलाके में सफाई करवा दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2047948

