टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:NH-11 पर पायली और संगम चौराहा के बीच हुआ हादसा
टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:NH-11 पर पायली और संगम चौराहा के बीच हुआ हादसा
चूरू : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में NH-11 पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूध के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे नूवां निवासी 19 वर्षीय मोहित प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सरकारी जालान अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मंगलवार सुबह शव की शिनाख्त नूवां निवासी 19 वर्षीय मोहित प्रजापत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मोहित अपनी बाइक पर नूवां से रतनगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान गांव पायली और संगम चौराहा के बीच रतनगढ़ से राजलदेसर जा रहे एक दूध के टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह रायका और संदीप सिंह भोजासर अपने सहयोगियों के साथ युवक के शव को अस्पताल लेकर पहुंचे। रतनगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल, पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044057


