[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल समाप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल समाप्त

भीम आर्मी का भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन 6 दिन बाद समाप्त

पिलानी : नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर बीते छह दिनों से चल रहा भीम आर्मी एकता मिशन का धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल रविवार दोपहर समाप्त हो गई। आंदोलन के दौरान लगातार पांच दिनों से भीम आर्मी के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे रहे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

छठे दिन दोपहर में एएसपी फूलचंद मीणा और पिलानी थाना अधिकारी चंद्रभान चौधरी धरना स्थल पहुंचे और पीड़ित पक्ष तथा भीम आर्मी पदाधिकारियों से बातचीत की। पुलिस प्रशासन द्वारा एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी तथा अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बनी।

भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारी – सत्यवान इंदासर (पूर्व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष), रवि मरोड़िया ‘गाडराटा’ (भीम आर्मी प्रदेश सचिव), विकास आल्हा (भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं), सोमबीर आजाद (तहसील अध्यक्ष, राजगढ़), मनोज कुमार (नवां)

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान आजाद ने कहा कि जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में कोई भी आरोपी नहीं बचेगा। जिला महासचिव, आजाद समाज पार्टी कपिलराज आर्यन गोठवाल ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शेष तीन की गिरफ्तारी जल्द होने का आश्वासन दिया है।

कैलाश दास महाराज ने सभी सामाजिक संगठनों, सर्व समाज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया, जिन्होंने तन-मन-धन से पीड़ित परिवार की सहायता की।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे –

पीड़ित परिवार की माताजी सुनीता देवी, समाजसेवी राजेश दहिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, पिलानी तहसील अध्यक्ष चेतराम लिखवा, सूरजपाल आसपा अध्यक्ष पिलानी, सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष प्रीतम बिजौली, विक्रम इंडाली, राजेश खुडाना, कमलेश काला, जोगेंद्र आल्हा, आकाश आल्हा, कॉमरेड हरिओम, संदीप गोठवाल, रणजीत बिगौदना, शेरसिंह मोरवा, महेश राजपूत, रवि चंदेलिया, नवीन मालूपुरा, पवन अरडावता, उपस्थित रहें

Related Articles