[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(मानोता जाटान) : खेतड़ी में शहीद की मूर्ति पर लगी राइफल तोड़ी:दोपहर में दीपक जलाने पहुंचे थे रिटायर्ड मेजर, सीकर से पहुंची वीरांगना ने दर्ज कराया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(मानोता जाटान) : खेतड़ी में शहीद की मूर्ति पर लगी राइफल तोड़ी:दोपहर में दीपक जलाने पहुंचे थे रिटायर्ड मेजर, सीकर से पहुंची वीरांगना ने दर्ज कराया मामला

खेतड़ी में शहीद की मूर्ति पर लगी राइफल तोड़ी:दोपहर में दीपक जलाने पहुंचे थे रिटायर्ड मेजर, सीकर से पहुंची वीरांगना ने दर्ज कराया मामला

झुंझुनूं-खेतड़ी(मानोता जाटान) : खेतड़ी क्षेत्र के गांव मानोता जाटान में शहीद सुमेर सिंह पायल की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बदमाशों ने शहीद के प्रतिमा के साथ लगी राइफल को पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया। दोपहर जब गांव वालों को घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोष व्यक्त किया।

पत्थरों से राइफल के उपर का हिस्सा तोड़ दिया
पत्थरों से राइफल के उपर का हिस्सा तोड़ दिया

रिटायर्ड मेजर पहुंचे तब मिली जानकारी
ग्रामीणों ने बताया कि शहीद के स्मारक पर रिटायर्ड मेजर सतरूप सिंह पायल नियमित रूप से पूजा अर्चना की करते है। जब वह बुधवार को दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पर आए तो देखा तो शहीद सुमेर सिंह पायल की प्रतिमा के साथ लगी राइफल का उपरी हिस्सा टूटा हुआ था। वहीं मूर्ति के पास शराब की बोतल के ढक्कन भी पड़े हुए थे।

जिस पर रिटायर्ड मेजर ने गांव वालों को इसकी सूचना दी। जिस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शहीद के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीकर में रह रहे शहीद के परिजन दो बजे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मामले की जानकारी मिलने पर शहीद के परिजन सीकर से पहुंचे
मामले की जानकारी मिलने पर शहीद के परिजन सीकर से पहुंचे

सूचना पर पहुंची पुलिस
इस दौरान सूचना पर डेढ़ बजे खेतड़ी डीएसपी हजारीलाल खटाना जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। डीएसपी ने बताया कि मानोता जाटान की मुख्य सड़क पर जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सुमेर सिंह पायल का स्मारक बनाकर वहां प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा के साथ लगी राइफल के उपर के हिस्से को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया,जिसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस की ओर से संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने गांव वालों से शांति बनाए रखने की अपील की।

7 फरवरी 2017 को हुए थे शहीद
गौरतलब है कि शहीद सुमेर सिंह पायल भारतीय सेना की 12 जाट रेजीमेंट में नायक के पद पर कार्यरत थे। वह 7 फरवरी 2017 को जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। इसके बाद उनकी यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए परिजनों ने गांव की मुख्य सड़क पर स्मारक बना कर प्रतिमा को स्थापित किया गया था।

रिटायर्ड मेजर सतरूप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को मूर्ति एकदम सही अवस्था में थी,लेकिन बुधवार को असामाजिक तत्वों ने शहीद की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर शहीद की बंदूक को तोड़ दिया। शहीद के परिजन बच्चों के साथ सीकर में रहते है। शहीद की वीरांगना कविता देवी, भाई माईधन ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने दी रिपोर्ट
वहीं थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शहीद की प्रतिमा को खंडित करने का मामला भी दर्ज करवाया गया। डीएसपी हजारी लाल खटाना ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वीरांगना की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस की ओर से ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet