[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएन विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एसएन विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

एसएन विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : श्री नवलगढ़ विद्यालय कमेटी कोलकाता द्वारा संचालित एस.एन. विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक अंतर्सदन खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन समारोह उत्साह और जोश के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनूं अशोक शर्मा रहे, जबकि सहायक शिक्षा निदेशक अशोक कुमार जांगिड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

प्राचार्य नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, थ्रो बॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी, फन गेम्स तथा नन्हें बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित कई रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल-भावना के साथ भाग लिया।

विद्यालय के खेल प्रभारी त्रिलोक सिंहगढ़वाल एवं अनिता चौधरी ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ऋग्वेद हाउस ने समग्र चैंपियनशिप जीती, जबकि यजुर्वेद हाउस द्वितीय और अथर्ववेद हाउस तृतीय स्थान पर रहे। बेहतर प्रदर्शन पर विजेता हाउसों को ट्रॉफी, मेडल और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल प्रभारी, हाउस इंचार्ज, हरिओम पालीवाल, मुरारीलाल इंदोरिया, योगिता जांगिड़ सहित पूरी विद्यालय टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा। समापन समारोह का मंच संचालन कोऑर्डिनेटर मुरारीलाल इंदोरिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77