[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

मुकुंदगढ़ : पुलिस थाना मुकुंदगढ़ ने दिव्यांग वृद्ध की हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹20,000 के ईनामी आरोपी भवानी सिंह बिर्ख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 30 अक्टूबर 2025 को आटा चक्की पर लोहे के बाट से हमला कर वृद्ध दिव्यांग केशरदेव पर ताबड़तोड़ वार किए थे और गल्ले में रखे ₹16,300 लूटकर फरार हो गया था। इलाज के दौरान घायल वृद्ध की मौत हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी व जमीनी सूचनाएँ जुटाते हुए जयपुर, चित्तौड़गढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई स्थानों पर दबिश दी और लगातार पीछा कर आरोपी भवानी सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या व हत्या के प्रयास समेत गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम में थानाधिकारी ताराचंद उप निरीक्षक सहित जितेंद्र कुमार, राजकुमार, अमर सिंह डांगी, मुल्तानाराम और शीशराम शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77