[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ताल ढाणी में नई बोरिंग चार महीने से बंद:30 घरों में पानी की किल्लत, ग्रामीण बोले- वादा पूरा नहीं हुआ, सरपंच ने कहा- जल्द चालू करा देंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

ताल ढाणी में नई बोरिंग चार महीने से बंद:30 घरों में पानी की किल्लत, ग्रामीण बोले- वादा पूरा नहीं हुआ, सरपंच ने कहा- जल्द चालू करा देंगे

ताल ढाणी में नई बोरिंग चार महीने से बंद:30 घरों में पानी की किल्लत, ग्रामीण बोले- वादा पूरा नहीं हुआ, सरपंच ने कहा- जल्द चालू करा देंगे

सूरजगढ़ : आसलवास पंचायत की ताल ढाणी में चार महीने पहले नई बोरिंग स्थापित की गई थी, लेकिन इसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। इसके कारण ढाणी के लगभग 30 घरों में पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कई बार दो दिनों के भीतर बोरिंग चालू करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन यह वादा कभी पूरा नहीं हुआ।

ताल ढाणी में चार महीने पहले नई बोरिंग स्थापित की लेकिन चालू नहीं की गई।
ताल ढाणी में चार महीने पहले नई बोरिंग स्थापित की लेकिन चालू नहीं की गई।

कमल कुमार, गोविंद कुमार और मातु खरड़िया सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बोरिंग के लिए बिजली कनेक्शन उपलब्ध है, फिर भी इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। उनकी बार-बार की शिकायतों के बावजूद, संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान करने में विफल रहे हैं।

इस संबंध में आसलवास पंचायत के सरपंच मुकेश शर्मा ने बताया कि बोरिंग को सोमवार तक चालू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पेयजल समस्या का शीघ्र और स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles