[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी:मेंहाड़ा पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार महीने से फरार थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी:मेंहाड़ा पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार महीने से फरार थे

शादी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी:मेंहाड़ा पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार महीने से फरार थे

खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से लगभग छह लाख रुपए ठगे थे। यह गिरफ्तारी जयपुर के जगतपुरा से हुई है। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि 21 अगस्त को बाडलवास निवासी राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजकुमार ने आरोप लगाया था कि होशियार सिंह नामक व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा दिया था।

शिकायत में बताया कि होशियार सिंह ने राजकुमार को कोटा निवासी पूजा से शादी करवाने का वादा किया था। उसने यह भी कहा था कि पूजा के पिता बीमार हैं और उनके इलाज का खर्च उठाने की शर्त पर शादी होगी। इस तरह, होशियार सिंह ने राजकुमार से लगभग छह लाख रुपए हड़प लिए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी होशियार सिंह ने पूजा निवासी कोटा से नहीं, बल्कि पीड़ित राजकुमार के गांव की निशा मेघवाल के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। दोनों आरोपियों ने मिलकर राजकुमार से छह लाख रुपए ठगे थे।

होशियार सिंह और निशा पिछले लगभग चार महीने से फरार चल रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने अथक प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को जयपुर के जगतपुरा से पकड़ा और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राममनोहर, एएसआई पतराम, कॉन्स्टेबल रोहिताश और महिला कॉन्स्टेबल नीलम सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77