[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल शक्ति अभियान “कैच द रेन 2025” की समीक्षा बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जल शक्ति अभियान “कैच द रेन 2025” की समीक्षा बैठक संपन्न

जल शक्ति अभियान “कैच द रेन 2025” की समीक्षा बैठक संपन्न

सीकर : जल शक्ति अभियान “कैच द रेन 2025” की थीम पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डी. साईंबाबा, संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार एवं केंद्रीय नोडल अधिकारी ने की। उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचय, जल निकायों के जीर्णोद्वार, गहन वृक्षारोपण तथा जन-जागरूकता के माध्यम से जल संकट का दीर्घकालिक समाधान करना है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने जिले में संचालित मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, जल जीवन मिशन तथा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की प्रगति एवं कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में रमेश कुमार मीणा, अधीक्षण अभियंता (जलग्रहण विकास), गुलजारी लाल उपवन संरक्षण , फूला राम बाजिया, सहायक अभियंता (वाटरशेड) सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles