[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना बार संघ चुनाव 12 दिसंबर को:अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र चौधरी और श्रवण शर्मा ने किया नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना बार संघ चुनाव 12 दिसंबर को:अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र चौधरी और श्रवण शर्मा ने किया नामांकन

नीमकाथाना बार संघ चुनाव 12 दिसंबर को:अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र चौधरी और श्रवण शर्मा ने किया नामांकन

नीमकाथाना : नीमकाथाना अभिभाषक संघ के चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव सहित 7 पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। इस बार कुल 273 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 12 दिसंबर को मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र चौधरी और श्रवण शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

उपाध्यक्ष पद के लिए देशराज शर्मा, हंसराज तंवर, महेंद्र सैनी और राजेंद्र सिंह चौधरी ने नामांकन भरा। महासचिव पद के लिए गिरधारी लाल बागड़ी और नरेश सामोता ने अपनी दावेदारी पेश की। संयुक्त सचिव पद के लिए गंगाराम यादव, हीरालाल गुर्जर और पुष्पेंद्र मीणा ने नामांकन दाखिल किया। सामाजिक सचिव पद के लिए अयूब मोहम्मद और दुर्गेश कंवर ने फॉर्म भरा।

कोषाध्यक्ष पद के लिए लोकेश कुमार विमल और राजू सैनी, जबकि पुस्तकालय सचिव पद के लिए प्रवीण कुमार यादव और शाहरुख खान ने नामांकन दाखिल किया है। बार संघ के चुनावों में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले 2024 के चुनावों में 264 अधिवक्ता थे, जो इस बार बढ़कर 273 हो गए हैं। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष कुमार सैनी और ओमप्रकाश महला के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी जितेंद्र कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini