[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरतराज पीजी कॉलेज ने बास्केटबॉल खिताब जीता:अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बना सिरमौर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भरतराज पीजी कॉलेज ने बास्केटबॉल खिताब जीता:अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बना सिरमौर

भरतराज पीजी कॉलेज ने बास्केटबॉल खिताब जीता:अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बना सिरमौर

रानौली : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भरतराज पीजी कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह जीत महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कॉलेज की टीम ने क्वार्टर फाइनल में राजकीय कला महाविद्यालय कटराथल को हराया। इसके बाद, सेमीफाइनल में राजकीय महाविद्यालय गुढा को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने श्रद्धानाथ पीजी कॉलेज गुढा को हराकर विजयी रही।

भरतराज ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारनियां ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय खेलों के प्रति हमेशा जागरूक रहा है और पहले भी कई खेलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी का संदेश भी दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ताराचंद ने भी विजेता टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

टीम के कोच कुलदीप शर्मा ने बताया कि पिछले चार वर्षों से महाविद्यालय बास्केटबॉल में सेमीफाइनल में हार रहा था। इस बार खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत ने उस क्रम को तोड़ते हुए महाविद्यालय को यह प्रतिष्ठित खिताब दिलाया।

जीत की खबर सुनते ही पलसाना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के पलसाना पहुंचने पर महाविद्यालय के कर्मचारी राजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा सहित छात्रों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini