[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे की लाइट जली होने पर पहुंचे परिजन, जांच में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे की लाइट जली होने पर पहुंचे परिजन, जांच में जुटी पुलिस

श्रीमाधोपुर में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे की लाइट जली होने पर पहुंचे परिजन, जांच में जुटी पुलिस

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में एक 30 साल के युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे की है। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान वार्ड 2 निवासी दीपक सैनी पुत्र स्व. घनश्याम सैनी के रूप में हुई है। हेड कॉन्स्टेबल महिपाल ने बताया कि परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 2 बजे दीपक के कमरे की लाइट जल रही थी। जब उन्होंने कमरे के पास जाकर देखा, तो दीपक फंदे पर लटका हुआ मिला।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दीपक को अचेतावस्था में श्रीमाधोपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दीपक शादीशुदा था और उसके एक 5 साल की बेटी और 3 साल का एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि दीपक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini