[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामपुरा में सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश:ग्रामीण बोले- नियमित सफाई नहीं हो रही, बार-बार शिकायत करने के बावजूद गंदगी जमा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़थोईराजस्थानराज्यसीकर

रामपुरा में सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश:ग्रामीण बोले- नियमित सफाई नहीं हो रही, बार-बार शिकायत करने के बावजूद गंदगी जमा

रामपुरा में सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश:ग्रामीण बोले- नियमित सफाई नहीं हो रही, बार-बार शिकायत करने के बावजूद गंदगी जमा

थोई : थोई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुरा में सफाई व्यवस्था लंबे समय से अव्यवस्थित है। इसके कारण ग्रामीणों में असंतोष बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में नियमित सफाई कार्यक्रम निर्धारित समय पर नहीं हो रहा है। इस संबंध में सफाई ठेकेदार को कई बार सूचित किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने 15 से 20 दिन में केवल औपचारिकता के तौर पर सफाई की जाती है। इससे गांव की गलियों में गंदगी जमा हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित नहीं की जा रही है।

रामपुरा ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने और ग्राम विकास अधिकारी ने सफाई ठेकेदार से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन ठेकेदार न तो फोन उठा रहा है और न ही सफाई करवा रहा है।

इस समस्या को लेकर पूर्व उपसरपंच महेंद्र जांगिड़, कमल सिंह शेखावत, सुंदर सिंह शेखावत, राजेंद्र योगी, अनंत कुमार शर्मा, नरेश स्वामी, नरेश योगी, मोहनलाल कुमावत, महेंद्र वर्मा सहित कई ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि को एक ज्ञापन सौंपा है।

कई स्थानों पर पाइप लाइनों से अनावश्यक रूप से पानी बहने की समस्या भी बनी हुई है। इससे मार्गों पर पानी जमा हो रहा है, जिससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini