5 नवजात बेटियों का लाडो प्रोत्साहन योजना में चयन:पलसाना में जन्मोत्सव कार्यक्रम में सामूहिक शपथ दिलाई, बेबी किट भी दिए गए
5 नवजात बेटियों का लाडो प्रोत्साहन योजना में चयन:पलसाना में जन्मोत्सव कार्यक्रम में सामूहिक शपथ दिलाई, बेबी किट भी दिए गए
पलसाना : पलसाना के नगरपालिका सभागार में महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े के तहत जागरूकता और बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी ने की।
उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आवश्यक है। उन्होंने विभाग की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। इनमें वन स्टॉप सेंटर, लाडो प्रोत्साहन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, परामर्श एवं सुरक्षा सेवाएं और बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम शामिल हैं।

चौधरी ने महिला हिंसा मुक्त समाज के निर्माण में साथिन बहनों, राजीविका स्वयं सहायता समूहों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में बेटी जन्मोत्सव भी मनाया गया, जिसके माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया। इस दौरान पांच नवजात बालिकाओं की माताओं को लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत संकल्प पत्र और बेबी किट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पालिका ईओ रवीना चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र घोसल्या, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भंवरलाल गुर्जर, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला, विद्या जोशी, राजेश कुमारी और निशा मोर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044255


