[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सो रही 15 महीने की बच्ची को JCB ने कुचला,मौत:पास में काम कर रहे थे माता-पिता, सीकर में कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सो रही 15 महीने की बच्ची को JCB ने कुचला,मौत:पास में काम कर रहे थे माता-पिता, सीकर में कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा

सो रही 15 महीने की बच्ची को JCB ने कुचला,मौत:पास में काम कर रहे थे माता-पिता, सीकर में कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में 15 महीने की बच्ची को जेसीबी से कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल सब स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुआ।बच्ची के माता-पिता उसे निर्माण स्थल के पास सुलाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक जेसीबी ने बच्ची को कुचल दिया। अब शव को लोसल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों ने जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

इंडियन ऑयल का सब स्टेशन बन रहा धोद थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया- शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल का सब स्टेशन बन रहा है। ऐसे में यहां पर वर्तमान में बिल्डिंग बनाई जा रही है। यहां पर मजदूरी करने के लिए मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण इलाके से मजदूर आए हुए हैं। इनमें मजदूर उदयभान भी अपने परिवार के साथ आया हुआ है।

शव को लोसल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अस्पताल के बाहर बच्ची के माता-पिता बैठे हैं, जो गहरे सदमे में हैं।
शव को लोसल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अस्पताल के बाहर बच्ची के माता-पिता बैठे हैं, जो गहरे सदमे में हैं।

धोद थानाधिकारी ने बताया- आज उदयभान और उसकी पत्नी दोनों कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी 15 महीने की बेटी को वहां पर पास में ही सुला दिया था। इसी दौरान वहां जेसीबी आई, जिसने वहां पर सो रही 15 महीने की मासूम आयुषी को कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उदयभान 6 महीने से परिवार के साथ यहीं था।

घटना के बाद से मासूम बच्ची की मां सपना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जो बार-बार अपनी बेटी का नाम पुकार रही है।
घटना के बाद से मासूम बच्ची की मां सपना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जो बार-बार अपनी बेटी का नाम पुकार रही है।

थानाधिकारी अमर सिंह का कहना है कि परिजनों ने जेसीबी चालक के खिलाफ शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में जेसीबी चालक फरार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62