[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखल में भैंस चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप जब्त, मुख्य आरोपी फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जाखल में भैंस चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप जब्त, मुख्य आरोपी फरार

जाखल में भैंस चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप जब्त, मुख्य आरोपी फरार

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस ने नेवरी क्षेत्र में हुई भैंस चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया है। परिवादी विजेन्द्र मीणा निवासी मीणों का मोहल्ला (नवड़ा), नेवरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को उनकी भैंस नेवरी नदी क्षेत्र में चर रही थी, तभी सुमित मीणा निवासी शेरावाली ढाणी (नेवरी) उसे चुरा ले गया।

पीड़ित ने अपने स्तर पर खोजबीन की तो पता चला कि चोरी हुई भैंस को जयपुर के जमवा रामगढ़ रोड स्थित हटवाड़ा पशु मेले में ले जाया गया है। 25 अक्टूबर को परिवादी जयपुर पहुंचे, जहां उन्हें मेले में हेमराज सैनी की दुकान के पास अपनी भैंस बंधी मिली।

हेमराज सैनी ने बताया कि भैंस किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उनके यहां बांधी गई थी। मोबाइल नंबर के आधार पर जब सुमित मीणा से बात की गई, तो उसने मौके पर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने गाली-गलौज की और धमकी भी दी। परिवादी ने मेले से रसीद कटवाकर अपनी भैंस वापस ले ली।

पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि गांव में इससे पहले भी भैंस चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें सुमित पर संदेह है। पुलिस टीम ने गहन अनुसंधान करते हुए भैंस चोरी में सहयोगी आरोपी रणवीर मीणा (19) निवासी शेरावाली ढाणी, नेवरी को चंवरा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में रणवीर मीणा की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमित मीणा की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles