बुगाला में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध:ग्रामीणों ने कर्मचारियों को काम रोककर लौटाया, बोले- सामूहिक रूप से विरोध करेंगे
बुगाला में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध:ग्रामीणों ने कर्मचारियों को काम रोककर लौटाया, बोले- सामूहिक रूप से विरोध करेंगे
नवलगढ़ : नवलगढ़ उपखंड के बुगाला गांव में मंगलवार सुबह स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे विभागीय कर्मचारियों को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे सरकारी विद्यालय परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने कर्मचारियों को काम रोकने पर मजबूर कर दिया।
किसान नेता सुभाष बुगालिया ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे, जिसे ग्रामीण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में लगाए गए नए स्मार्ट मीटर को तुरंत हटवा दिया और उसकी जगह पुराना मीटर दोबारा लगवाया। विरोध के चलते कर्मचारियों को मौके से वापस लौटना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अनियमित बढ़ोतरी, रीडिंग संबंधी समस्याएं और तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायतें अन्य स्थानों से लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे में वे बिना स्पष्ट जानकारी और भरोसे के स्मार्ट मीटर स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर से बिना उनकी सहमति के मीटर लगाने का प्रयास किया गया, तो वे इसका सामूहिक रूप से विरोध करेंगे।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी भी बड़े बदलाव से पहले जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को विश्वास में लिया जाए, ताकि विवाद की स्थितियां उत्पन्न न हों। इस दौरान रामसिंह जांगिड़, आर्यन वाल्मीकि, सुरेश कुमावत, प्रवीण कुमावत, अमित शिला, राजकुमार बुगालिया और आशु कुमावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048861


