[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व एड्स दिवस पर नौरंगराम दयानंद ढुकिया नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व एड्स दिवस पर नौरंगराम दयानंद ढुकिया नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व एड्स दिवस पर नौरंगराम दयानंद ढुकिया नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नौरंगराम दयानंद ढुकिया नर्सिंग कॉलेज में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के व्याख्याता विष्णु किरोड़ीवाल के निर्देशन में छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एड्स से बचाव और इसके प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता विष्णु किरोड़ीवाल ने बताया कि एड्स एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है, जिसका अभी तक कोई पूर्ण उपचार उपलब्ध नहीं है। यह बीमारी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देती है, जिससे सामान्य संक्रमण भी जानलेवा साबित हो सकता है।

छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर एड्स पीड़ितों की स्थिति और समाज के व्यवहार को दर्शाया। इसके साथ ही पोस्टर प्रदर्शन, भाषण और अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से एड्स के कारण, लक्षण व बचाव के उपायों की जानकारी दी। कॉलेज की ओर से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने लोगों को एड्स से बचाव के प्रति प्रेरित किया।

कॉलेज के प्राचार्य विवेक त्रिपाठी ने बताया कि विश्व एड्स दिवस 2025 की थीम “समुदायों को सशक्त बनाना, परिवर्तन का नेतृत्व करना” है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और समुदायों को एड्स रोकथाम के प्रयासों से जोड़ना है। वहीं अकादमिक निदेशक सुनीता ढुकिया ने कहा कि एड्स के बारे में जागरूकता फैलाना सभी की जिम्मेदारी है और छात्रों को आगे आकर समाज में सही जानकारी पहुंचानी चाहिए। कार्यक्रम में राजेश माण्डिया, मो. सलीम, मो. अहसान, सुधीर चौधरी व नीकेश शर्मा सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles