[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसपुरा वीर तेजा ग्रुप ने धूणीधाम में किया नकद दान:गोपाल महायज्ञ में श्रमदान के बाद गौ सेवा के लिए दी राशि

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

आसपुरा वीर तेजा ग्रुप ने धूणीधाम में किया नकद दान:गोपाल महायज्ञ में श्रमदान के बाद गौ सेवा के लिए दी राशि

आसपुरा वीर तेजा ग्रुप ने धूणीधाम में किया नकद दान:गोपाल महायज्ञ में श्रमदान के बाद गौ सेवा के लिए दी राशि

श्रीमाधोपुर : आसपुरा ग्राम पंचायत के धूणी धाम मंदिर में वीर तेजा ग्रुप आसपुरा ने महंत गोपालदास महाराज को 1 लाख 51 हजार 500 रुपए की राशि भेंट की है। यह राशि गोपाल महायज्ञ में समूह के सदस्यों द्वारा किए गए श्रमदान और गौ सेवा के सहयोग के लिए दी गई। महंत हरिदास महाराज ने बताया कि आसपुरा के वीर तेजा ग्रुप के युवा सदस्यों ने गोपाल महायज्ञ के दौरान नौ दिनों तक व्यवस्था में श्रमदान किया था। उन्होंने भंडारा प्रसादी में भी सहयोग दिया था। यज्ञ संपन्न होने के बाद, वीर तेजा ग्रुप ने गोपाल महायज्ञ सेवा समिति के माध्यम से गौ सेवा और मंदिर के सहयोग के लिए यह राशि महंत गोपालदास महाराज को सौंपी।

Related Articles