[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनोज मेघवाल ने संभाला चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार:कार्यकर्ताओं को 14 दिसंबर की दिल्ली रैली में जुटने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

मनोज मेघवाल ने संभाला चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार:कार्यकर्ताओं को 14 दिसंबर की दिल्ली रैली में जुटने का आह्वान

मनोज मेघवाल ने संभाला चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार:कार्यकर्ताओं को 14 दिसंबर की दिल्ली रैली में जुटने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : चूरू जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विधायक मनोज मेघवाल ने सोमवार को रतनगढ़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने उन्हें विधिवत रूप से दायित्व सौंपा।पदभार ग्रहण समारोह के दौरान, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ मेघवाल का तिलकार्चन किया।

इसके बाद, माहेश्वरी भवन के सभागार में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूसाराम गोदारा, अनिल शर्मा, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, कृष्णा पूनियां, कमला कस्वां, रफीक मंडेलिया, आनंद मंगल मिश्र, रमेशचंद्र इंदौरिया और इंद्राज खीचड़ सहित कई प्रमुख नेता मंच पर उपस्थित थे।

विधायक बुडानिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता में निहित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। बुडानिया ने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा कि आलाकमान द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। बैठक को विधायक गोदारा व शर्मा, पूर्व विधायक मंडेलिया, कस्वां, पूनियां और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मंडेलिया ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भंवरलाल पुजारी ने अपने माता-पिता, स्वर्गीय बोदूराम और गीतादेवी पुजारी की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी को एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, पंडित भंवरलाल शर्मा और पूर्व विधायक पंडित जयदेव प्रसाद इंदौरिया को भी याद किया। इस कार्यक्रम में जिलेभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles