[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के लाल चौक पर 700वें दिन धरना जारी:शहीद सुल्तान सिंह को दी श्रद्धांजलि, यमुना जल समझौता लागू करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के लाल चौक पर 700वें दिन धरना जारी:शहीद सुल्तान सिंह को दी श्रद्धांजलि, यमुना जल समझौता लागू करने की मांग

चिड़ावा के लाल चौक पर 700वें दिन धरना जारी:शहीद सुल्तान सिंह को दी श्रद्धांजलि, यमुना जल समझौता लागू करने की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा में अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर लाल चौक पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 700वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर शहीद सुल्तान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धरने की अध्यक्षता मास्टर जगमाल सिंह यादव पुहानिया ने की, जबकि राजेन्द्र सिंह जांगिड़ घरडाना मुख्य अतिथि थे।

कार्यक्रम के तहत लाल चौक से कलगाव गांव स्थित शहीद सुल्तान सिंह की प्रतिमा तक एक रैली निकाली गई। रैली के बाद शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जहां ‘शहीद सुल्तान सिंह अमर रहे’ के नारे लगाए गए।

शहीद सुल्तान सिंह के परिवार के सदस्यों में उनके भाई घीसाराम, पुत्र सुरेश, पुत्र वधू बिमला, अमीलाल और प्रकाश शामिल थे। इनके साथ कामरेड बजरंग लाल बराला, मदन सिंह यादव महामंत्री, जयसिंह भास्कर, रणधीर ओला, मुख्तयार सिंह भैसावता, ओमप्रकाश ओला, प्रभु राम सैनी, सतपाल चोधरी, देवकीनंदन मलसीसर, रवि सातडिया, कृष्ण सातडिया, गोपीचंद लाइनमैन पुहानिया, राजकुमार शर्मा ढाढोत, रामेश्वर मेघवाल, रामकुमार पायल, सुनिता सांई पवार, ताराचंद तानाण और रामकुमार जाखड़ सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया।

इस दौरान नहर सत्याग्रह आंदोलन को और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने यमुना जल समझौता लागू करने की अपनी मांग दोहराई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62